Uncategorized
Trending

पुरकाजी थाना पुलिस पर कार्यवाही न करने का पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोप

नाबालिग बेटी ने की थी युवक से पीड़ित होकर आत्महत्या नही मिला इंसाफ, मां बाप मुकदमा पंजीकृत होने पर भी लगा रहे थाने में इंसाफ की गुहार व चक्कर

मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी क्षेत्र का एक मामला आज उस वक्त सामने आया जब एक पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए मुजफ्फरनगर मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से वार्ता कर सुनाई आप बीती।
जी हा थाना पुरकाजी क्षेत्र निवासी एक पीड़ित परिवार ने मीडिया सेंटर पर पत्रकार वार्ता कर कहा की योगी जी की सरकार में बेटियां सुरक्षित नही है। पीड़िता ने बताया कि घर के पास रहने वाले एक युवक ने पीड़िता की बेटी की नहाते वक्त वीडियो फोटो बना ली थी वह बेटी को ब्लैकमेल कर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा था और उसकी नाबालिग बेटी के साथ गलत करने का दबाव बना रहा था जिससे पीड़ित होकर व समाज की लज्जा के कारण नाबालिग बेटी ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी।
उन्होंने कहा की बेटी के मोबाइल में उक्त युवक के मेसेज है जो वरिष्ठ अधिकारी को दिखाए गए हैं पीड़िता का कहना है की मुकदमा तो किसी तरह लिख दिया मगर थाना पुरकाजी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रहीं बल्कि आरोपी को बचाने में लगी हैं।
पीड़िता ने कहा की महीनो से योगी सरकार में न्याय के लिए थानों में भटक रही है।
पीड़िता बोली यदि न्याय न मिला तो धर्म परिवर्तन कर अपने जीवन को समाप्त कर लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button