टॉप न्यूज़
Trending

पुतिन के करीबी येवगेनी प्रिगोझिन ने की बगावत, तख्तापलट का ऐलान

मॉस्को। यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ रूस के प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप ‘वैगनर’ ने तख्तापलट का ऐलान किया है। ‘वैगनर’ के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन हैं। प्रिगोझिन को पुतिन का सबसे भरोसमंद करीबी माना जाता है।

‘वैगनर’ के सैनिक पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए रूसी सेना तैनात की गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। येवगेनी प्रिगोझिन ने बगावत कर टेलीग्राम चैनल में पुतिन का तख्ता पलटने की घोषणा की है। इस धमकी के बाद रूसी सेना ने सड़कों पर टैंक उतार दिए हैं। एक समय वैगनर को पुतिन की प्राइवेट आर्मी कहा जाता था।

रूस के संघीय सुरक्षा सेवा प्रेस कार्यालय ने कहा कि प्रिगोझिन की धमकी की गंभीरता को देखते हुए सख्त कदम उठाए गए हैं। ‘वैगनर’ के जवानों को प्रिगोझिन के आदेशों का पालन न करने और उसे हिरासत में लेने का भी आह्वान किया गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि कीव ने प्रिगोझिन की धमकी का फायदा उठाया है। यूक्रेन ने आक्रामक कार्रवाई के लिए 35वीं और 36वीं मरीन ब्रिगेड की सेनाओं को बखमुत दिशा पर केंद्रित कर दिया है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रिगोझिन के आसपास की स्थिति के बारे में सूचित किया गया है। आवश्यक सभी उपाय किए जा रहे हैं। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने घोषणा की कि प्रिगोझिन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह के आह्वान के आरोप में आपराधिक मामला शुरू होगा। इस मामले में वैगनर के संस्थापक को 12 से 20 साल तक की जेल हो सकती है।

रूसी संघीय सुरक्षा सेवा प्रेस कार्यालय ने कहा कि प्रिगोझिन ने पीठ में छुरा घोंपा है। इस मसले पर रूसी संयुक्त बलों के उप कमांडर सर्गेई सुरोविकिन ने वैगनर से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश का पालन करने और सभी मुद्दों को शांतिपूर्वक हल करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button