पीड़ित ने थाने पहुंचकर दी तहरीर की न्याय की मांग
पीड़ित अंकुर पुत्र फतेह सिंह निवासी ग्राम तिगरी ने थाना प्रभारी मवाना को प्रार्थना पत्र देकर बताया प्रार्थी 26 ,5, 2024 को प्रतिदिन की भांति वॉलीबॉल खेल कर अपने घर आ रहा था

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)। पीड़ित अंकुर पुत्र फतेह सिंह निवासी ग्राम तिगरी ने थाना प्रभारी मवाना को प्रार्थना पत्र देकर बताया प्रार्थी 26 ,5, 2024 को प्रतिदिन की भांति वॉलीबॉल खेल कर अपने घर आ रहा था ,प्रार्थी जैसे ही ग्राम में ही चौपाल के पास पहुंचा तो तभी प्रार्थी के साथ में शिवा पुत्र संजय ने प्रार्थी के सर में ईट मार दी ,जिससे प्रार्थी का सिर फट गया प्रार्थी के सर से खून बहने लगा उक्त शिवा द्वारा 23 में 2024 को भी मारपीट की थी और भविष्य में भी करने की धमकी दी थी,
शिवा हर समय शराब पिए रहता है ग्राम में किसी से भी लड़ाई झगड़ा कर बैठता है, इसका भाई राजकुमार भी शराबी किस्म का व्यक्ति है,
वह भी आए दिन किसी न किसी से झगड़ा पता करता रहता है,
प्रार्थी को मौके पर मनीष पुत्र ओमवीर तरुण पुत्र कृष्णपाल ग्राम वासियों ने बचाया वरना प्रार्थी को जान से मार देता जाते-जाते धमकी दे गया की सेल यदि तूने मेरे खिलाफ कोई रिपोर्ट की तो जिंदा नहीं छोडूंगा

प्रार्थी ने थाना प्रभारी मवाना को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी मवाना नहीं पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच कर कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दिया।

