देश
Trending

पीएम मोदी ने बांदीपुर नेशनल पार्क में की जंगल सफारी

चामराजनगर (कर्नाटक)। डेढ़ घंटे तक खुली जीप में घूमते रहे और बाघ तथा अन्य जंगली जानवरों को देखा।

अधिकारियों ने बताया कि उनके काफिले में नौ वाहन उनकी जीप के पीछे-पीछे चल रहे थे।

पीएम मोदी ने बांदीपुर परिसर से अपनी सफारी की शुरुआत की और घने जंगलों में लगभग 12 किलोमीटर की यात्रा की। वह बोलगुड्डा पहाड़ी क्षेत्र गए, जहां से बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान का शानदार दृश्य दिखाई देता है।

इससे पहले सुबह एक विशेष हेलिकॉप्टर से वह पठारी नीलगिरी जिले के मेलुकमनहल्ली हेलीपैड पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से बांदीपुर गए।

बांदीपुर नेशनल पार्क में वैश्विक स्तर पर बाघों के प्रमुख आवास के रूप में उभरा है।

राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण भाजपा नेताओं को पीएम के स्वागत का मौका नहीं मिला। अधिकारियों ने शनिवार रात मैसूरु के मंदाकल्ली हवाईअड्डे पर और रविवार सुबह मेलुकनहल्ली हेलीपैड पर उनका स्वागत किया।

वह ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने के जश्न में हिस्सा लेने के लिए शनिवार देर शाम मैसूर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button