crime
Trending
पिता पुत्र ने महिलाओं को चाकू , ईट से घायल कर दिया,नशेड़ी युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
क्षेत्र के गांव निवासी रफीकन पत्नी अलीशेर ने थाने में तहरीर देकर बताया गत रात्रि में गांव के ही एक युवक हुआ उसके पिता ने मिलकर हमारे घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट मारपीट की तहरीर देकर आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

गढीपुखता। क्षेत्र के गांव निवासी रफीकन पत्नी अलीशेर ने थाने में तहरीर देकर बताया गत रात्रि में गांव के ही एक युवक हुआ उसके पिता ने मिलकर हमारे घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट मारपीट की तहरीर देकर आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
मालैंडी गांव निवासी रफीकन पत्नी अलीशेर ने थाना गढ़ी पुख़्ता पर तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही सचिन जाखड़ एंव उसके पिता बिलेन्दर जाखड़ ने गत रात्रि में उनके घर में घुसकर नशे की हालत में मेरी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी जिसका मैंने वह मेरी जेठानी बानो पत्नि दिलशाद ने इसका विरोध किया तो सचिन जाखड,उसके पिता बिलेन्दर जाखड़ ने गाली गलौज करते हुए हमारे साथ चाकू व लाठी डंडे से हमला बोल दिया जिसमें मैं वह मेरी जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी सूचना पाकर गढ़ी पुख्ता पुलिस रात्रि में ही मौके पर पहुंची और उसी युवक वह उसके पिता को पकड़ने का प्रयास किया तभी नशे की हालत में सचिन जाखड़ अपनी छत पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करना शुरू कर दिया जब पुलिस ने सचिन जाखड़ को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि अगर ऊपर चढ़े तो मैं बिजली का तार पकड़ लूंगा पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए बिना युवक को पकड़े हैं वापस चली आई।
उन्होंने बताया सचिन जाखड़ नशेड़ी किस्म का व्यक्ति हैं वह रोजाना हमारे साथ गाली गलौज करता है ।वही मेरी बेटी के साथ अश्लील हरकत करता है। जिसका विरोध हमने किया तो शुक्रवार रात को पिता पुत्र ने हमारे साथ मारपीट कर घायल कर दिया है। जिसकी शिकायत महिला ने थाना गढ़ी पुख़्ता में तहरीर देकर गुहार लगाई है। वही गढ़ी पुख्ता पुलिस ने दोनो महीलाओ को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
गढ़ी पुख़्ता थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया महिला की ओर से पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर आई है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



