पिछले नो सालों में बजट का आधा हिस्सा भी खर्च नहीं कर पाई सरकार :किरण पाल कश्यप

शामली ।विधान परिषद में बजट पर अपने भाषण पर बोलते हुए सपा एमएलसी किरण पाल कश्यप ने कहा है 2017 से आज तक जो भी बजट सरकार पेश करती है उसका आधा हिस्सा भी खर्च नहीं होता है ये सरकार कि नाकामी को दिखाता है और बताया कि जैसे वर्ष 2020- 21 में सरकार द्वारा 5128161लाख करोड़ का बजट जारी किया और खर्च हुआ 378711लाख करोड़ 74 प्रतिशत ही खर्च हुआ वर्ष 2023 -24 में 690242 लाख करोड़ का बजट जारी हुआ ओर खर्च हुआ 566454 लाख करोड़ रुपए वर्ष 2025 26 में बजट जारी हुआ 807036 लाख करोड़ ओर खर्च हुआ 452819 लाख करोड़ 56 प्रतिशत ही खर्च किया गया 44 प्रतिशत ऐसे ही बचा रहा शामली जनपद के थानाभवन से ऊन झिंझाना कैराना तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना था लेकिन कैराना से झिंझाना के गाड़ी वाला तक कार्य किया गया ओर ठेकेदार को पूरे कार्य का पैसा लेकर भाग गया ठेकेदार किसी भाजपा नेता का रिश्तेदार हे पूरे मार्ग की हालत बहुत ही खराब है पहले इस मामले को मोहित बेनीवाल के द्वारा भी उठाया गया था सरकार के द्वारा ठेकेदार को ब्लैक लिस्टिड तो किया गया है लेकिन ठेकेदार से वसूली क्यों नहीं की जा रही है और मार्ग की हालत खराब है सरकार मार्ग को क्यों नहीं बनवा रही है मादलपुर से नौजली मार्ग इतना खस्ता हाल में है कि उस से किसान की बुग्गी नहीं निकल सकती है इसे बनाया जाय और बजाज शुगर मिलो के द्वारा किसानों का पूरा भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा हे इनके खिलाफ कार्यवाही सरकार क्यों नहीं कर रही हे।




