Accident
Trending
पिकअप खाई में गिरने से चालक की मौत
उत्तराखंड में नैनीताल जिले के भीमताल में सोमवार देर रात को एक पिकअप के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है।

नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल जिले के भीमताल में सोमवार देर रात को एक पिकअप के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना जंगलिया गांव-बूढ़ाधूरा मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात को हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप बूढ़ाधूरा से भीमताल की ओर आ रहा थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
जिससे चालक नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
मलुवाताल के प्रधान राधा कुल्याल की ओर से दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर जुटे ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य चलाया।




