Uncategorized
Trending
पालिका अध्यक्ष ने किया परशुराम चौक का नामकरण
अक्षय तृतीया में भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के उपलक्ष में मोहल्ला रायजादगान स्थित मार्ग व परशुराम चौक का नामकरण भगवान परशुराम के नाम पर किया गया

कांधला। अक्षय तृतीया में भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के उपलक्ष में मोहल्ला रायजादगान स्थित मार्ग व परशुराम चौक का नामकरण भगवान परशुराम के नाम पर किया गया इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हाजी वाजिद हसन सहित नगर के गणमान्य लोगों के द्वारा भगवान परशुराम मार्ग व चौक के शीला पट्ट का अनावरण किया गया।

मंगलवार को परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में नगर पालिका परिषद द्वारा परशुराम मार्ग व परशुराम चौक का उद्घाटन किया गया जिसमें कस्बे के मोहल्ला रायजादगान स्थित प्रकाशवती चौक से लेकर डिग्री कालिज तक मार्ग घोषित किया गया। जिसमें पालिका अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया बाद में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह व राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्वपीठ माँ शाकुम्भरी पीठाधीश्वर महंत स्वामी भृगुवंशी आशुतोष पांडे द्वारा कुछ दिन पूर्व नगरपालिका कांधला अध्यक्ष वाजिद हसन को एक प्रस्ताव रखा गया था। जिसमें भगवान परशुराम मार्ग व परशुराम चौक बनाने की आग्रह किया था ,जिसको नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रस्ताव पास करते हुए भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दिन पर इस मार्ग का उद्घाटन किया है जिसमें सैकड़ों लोगों मौजूद रहे। सबसे पहले पालिका अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया वही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी वाजिद हसन ने मार्ग का उद्घाटन किया और सभी को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई परशुराम मार्ग व परशुराम चौक बनने को लेकर कस्बे वासियों ने पालिका अध्यक्ष की जमकर तारीफ की इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे, मुख्य रूप से राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश मंत्री राहुल वशिष्ठ ,जिलाध्यक्ष शामली मोनू शर्मा एडवोकेट ,व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष सचिन गोयल, रमन चौहान एडवोकेट ,विनोद शर्मा ,विजय शर्मा, तुषार शर्मा प्रदीप भार्गव,सचिन अरोड़ा,मनोज गौतम,विशाल शर्मा,नितिन पाराशर,विनीत शर्मा,आदि लोग मौजूद रहे।

