World

पानी ने ली 26 लोगों की जिंदगी

नाइजीरियाई शहर सोकोतो में हुई एक नाव दुर्घटना में 21 महिलाएं सहित पांच बच्चों की मौत हो गई है।

अबुजा। नाइजीरियाई शहर सोकोतो में हुई एक नाव दुर्घटना में 21 महिलाएं सहित पांच बच्चों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है।

एजेंसी फ्रांस प्रेस ने स्थानीय प्रशासन के एक प्रवक्ता अलियू दंतानी के दिए बयान के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है, ‘यहां के गोताखोराें ने 26 यात्रियों के शव बरामद कर लिए हैं, जिनमें 21 महिलाएं एवं पांच बच्चे हैं।’

दंतानी ने जानकारी दी कि मंगलवार की शाम को यह नाव शगरी नदी में पलट गई। नाव में कितने लोग उपस्थित थे इस बारे में अभी पता नहीं लग पाया है। बचाव अभियान जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button