Noida

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर बनीं मां, पांचवीं बार गूंजी किलकारी

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। यह बच्चा सीमा और उनके पति सचिन मीणा का है।

सीमा और सचिन ने दिसंबर 2024 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह खुशखबरी दी थी कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। वीडियो में सीमा ने प्रेग्नेंसी किट दिखाते हुए सचिन को पिता बनने की जानकारी दी थी, जिसके बाद सचिन खुशी से उन्हें गले लगा लेते हैं। तब सीमा ने बताया था कि वह सात महीने की गर्भवती हैं और जल्द ही उनके घर किलकारी गूंजेगी। अब उनके परिवार में एक और सदस्य जुड़ गया है।

बता दें कि करीब 2 साल पहले सीमा अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से दुबई और नेपाल होते हुए भारत पहुंची थी। हालांकि, उन्हें अभी तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। सीमा और सचिन की मुलाकात ऑनलाइन पबजी गेम के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और सीमा अपने प्रेमी सचिन के पास रहने आ गईं। वहीं अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की वजह से सीमा को 4 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था लेकिन 7 जुलाई को उसे स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई थी। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button