Uncategorized

पांच महिलाओं पर लगाया मारपीट का आरोप

सैफपुर-फिरोजपुर रामराज में स्थित गुरूद्वारा वाली निवासी पांच महिलाओं ने एक किसान के खेत में काम किया था। जिसमें किसान ने मजदूरों को 48 हजार रुपये में से आठ हजार रुपये दे दिये थे

बहसूमा। क्षेत्र के गांव सैफपुर-फिरोजपुर रामराज में स्थित गुरूद्वारा वाली निवासी पांच महिलाओं ने एक किसान के खेत में काम किया था। जिसमें किसान ने मजदूरों को 48 हजार रुपये में से आठ हजार रुपये दे दिये थे। जिसमें 40 हजार रुपये छिन्ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना पर तहरीर देते हुए किसान गौरव राठी पुत्र भीष्मपाल राठी ने बताया कि उसके खेत जलालपुर लीला खादर में आ रहे हैं। जिसमें रामराज के गुरूद्वारे वाली गली निवासी आधा दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं। जिसमें 48 हजार रुपये का काम किया था। जिसमें 8 हजार रुपये पहले दे दिये थे। शुक्रवार को पैसे देने के लिए रामराज गया था और कार्य कराने की भी बात कही। लेकिन जैब में रखे 40 हजार रुपये व मोटर साइकिल छिन ली। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जिन्हे देखकर जान से मारने की धमकी देने लगे। थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी शिशपाल को दे दी है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button