Uncategorized

पांच दिवसय योग शिविर का आयोजन बड़ा महादेव शिव मंदिर पर किया गया

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षण प्राप्त मवाना के योग शिक्षक सुभाष धीमान ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के साथ सूक्ष्म क्रिया कराकर प्रथम दिन के योग शिविर का शुभारंभ किया।

मवाना( संवादाता आरके विश्वकर्मा)। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में पतंजलि योग समिति मवाना एवं भारत विकास परिषद विराट और संस्कार शाखा के संयुक्त तत्वाधान में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में श्री बड़ा महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में मंत्रोच्चारण के साथ पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर (17 जून से 21 जून तक) का आयोजन किया गया।

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए मुख्य योग शिक्षक श्री विपिन आर्य जी (राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश

एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षण प्राप्त मवाना के योग शिक्षक सुभाष धीमान ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के साथ सूक्ष्म क्रिया कराकर प्रथम दिन के योग शिविर का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात आसन के क्रम को आगे बढ़ाते हुए योग शिक्षक ने योग साधकों को त्रिकोणासन व सूर्यनमस्कार आसान का अभ्यास कराया तथा बताया कि सूर्यनमस्कार आसन ही संपूर्ण योग है क्योंकि जब हम सूर्यनमस्कार आसन करते हैं तो इसमें 12 आसनों का समावेश है इसको करने से हमारे शरीर में लचीलापन रहता है इसलिए स्वस्थ रहने के लिए सूर्यनमस्कार आसन अवश्य करना चाहिए।

साथ ही बताया कि जिनकी कमर में दर्द है उन्हें आगे झुकने वाले आसन वह कोई अन्य काम जिसमें आगे झुकना पड़ता है वह काम नहीं करने चाहिए। कमर दर्द के लिए शलभासन मकरासन व भुजंगासन का अभ्यास कराया जिसको करने से कमर के दर्द में लाभ मिलता है।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए मुख्य योग शिक्षक श्री विपिन आर्य जी (राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश ने प्राणायाम के क्रम को आगे बढ़ाते हुए भस्त्रिका प्राणायाम कराया और बताया की भस्त्रिका प्राणायाम करने से नजला, जुकाम , खांसी टीवी, दमा आदि बीमारी नहीं होंगी प्राणायाम के क्रम को आगे बढ़ाते हुए कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, उज्जाई, भ्रामरी प्राणायाम को कराया।

योग शिविर के प्रथम दिन नगर के गणमान्य पुरुष महिलाएं एवं बच्चों ने भाग लिया। योग शिविर में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की महिला संयोजिका रीटा धीमान भारत विकास परिषद विराट शाखा के सदस्य दीपक गुप्ता, संजय वर्मा मनोज रस्तोगी , पतंजलि महिला योग समिति से नीरू तोमर, कल्पना धीमान, पारुल जैन, हरिओम शर्मा, विचित्रानंद, बाल किशन, जगदीश धमीजा, धनेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button