देश
Trending

पश्चिम बंगाल तक जाएगा बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम का वाइब्रेशन : गिरिराज सिंह

बेगूसराय। बेगूसराय के सांसद तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को पटना हवाई अड्डे पर बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर जहां जय श्री राम का नारा बुलंद किया। वहीं, सनातन धर्म के विरोधियों पर भी जोरदार हमला किया।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में सनातन धर्म को जगाना के लिए बिहार की भूमि पर रह रहे सनातनियों को जगाना होगा। बिहार के एक तरफ उत्तर प्रदेश है तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल। जिसे ममता बनर्जी पाकिस्तान बनाने की होड़ में लगी हुई है। धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम का वाइब्रेशन दोनों ओर जाएगा। राजनीतिक नतीजे आएंगे-जाएंगे लेकिन समाज को जगाना सबसे जरूरी है।

सनातन को जागृत करने की मुहिम रोकने के लिए बिहार सरकार ने गांधी मैदान में जगह नहीं दिया। धीरेन्द्र शास्त्री कोई विदेशी नहीं हैं, बल्कि देश में रहने वाले एक आम नागरिक हैं। वह भारत में अपने धर्म का प्रचार नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान जाकर प्रचार करेंगे। वे भारत में ऐसी बात नहीं करें तो क्या मक्का मदीना, पाकिस्तान और बांग्लादेश चले जाएं। उन्हें रोकने की धमकी देने वाले याद रखें कल उनकी भी बारी आएगी।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार जानबूझकर देश के लोगों को गालियां दिलवा रहे हैं। नीतीश कुमार की सरकार ने जानबूझकर बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम के लिए गांधी मैदान में जगह नहीं दिया। जबकि मुसलमानों को ईद के नमाज के लिए जगह दी गई। बिहार की सरकार वोट बैंक के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/गोविन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button