Uncategorized

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम में बिजली का बकाया वसूल करने गई बिजली की टीम पर हुआ जानलेवा हमला

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जिठोला में बिजली का बकाया वसूल करने गई टीम पर गांव के ही दो लोगों ने हमला बोल दिया जिसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जिठोला में बिजली का बकाया वसूल करने गई टीम पर गांव के ही दो लोगों ने हमला बोल दिया जिसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया इसके विरोध में एसडीओ के नेतृत्व में टीम के कर्मचारी थाने पहुंचे व दो लोगों के नामदज तहरीर दी है घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
अगवानपुर उपकेंद्र के जेई पवन कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजली बकाया के लिए एक टीम गांव जिठोला गई थी जिसमें प्रांजल मौर्य. tg2 नोडल अधिकारी अगवानपुर हेमराज अनुज सिंह संविदा लाइनमैन राजकुमार द्वारा शिविर का आयोजन किया गया वहीं बिजली बिल बकाया के लिए बाबूराम पुत्र मुंशी के यहां गए तो पाया कि उपभोक्ता ने अपने परिसर में लगे मीटर की इनकमिंग केबिल काटकर बिजली चोरी कर रखी थी जब उक्त कर्मचारी उसका वीडियो बनाने लगे तो महिपाल पुत्र बाबू राम ने मोबाइल को छीन कर तोड़ दिया और तमंचे की बट मारकर प्रांजल मौर्य को घायल कर दिया वही संविदा कर्मचारी राजकुमार के साथ के साथ ही मारपीट की वही महिपाल व बाबूराम ने सरकारी कागज फाड़ दिए तथा टीम को भगा दिया जय पवन कुमार ने दोनों के नामजद थाने में तहरीर दी है वहीं एसडीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में दर्जन भर कर्मचारीयों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रकटकर कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button