uttar pradesh
पत्नी ने नहीं खोला दरवाजा तो पति ने आग लगाकर दी जान, घटना CCTV में कैद

दीपावली की रात नंदग्राम थाना क्षेत्र में पत्नी ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो पति ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। आग लगने पर उसने पड़ोसियों का दरवाजा पीटकर मदद की गुहार लगाई। जब तक लोगों ने दरवाजा खोला, तब तक युवक काफी जल चुका था।

लोगों ने कपड़ा और मिट्टी डालकर आग बुझाई और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने झुलसे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान युवक की मंगलवार की दोपहर मौत हो गई।




