Uncategorized
Trending
पति संग ईंद मिलन के लिए जा रही पत्नी गायब पीड़ित पहुंचा थाने
ईंद मिलन के लिए पति के साथ मायके में जा रही एक महिला बीच रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई

कांंधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू से ईंद मिलन के लिए पति के साथ मायके में जा रही एक महिला बीच रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर पत्नी पर लाखों रुपए के जेवरात भी ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर बरामदगी की मांग की है पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी साकिब ने बताया कि वह अपनी पत्नी व एक वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी को ईद मिलन के लिए अपनी ससुराल जनपद बागपत के गांव दाह में मिलाने के लिए ले जा रहा था।जैसे ही वह कस्बे में पहुंचा तो सामान लेने के बहाने उसकी पत्नी बीच रास्ते में उतर गई और कहीं लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी महिला का कहीं भी सुराग नहीं लगा पीड़ित ने गुरुवार को थाने पहुंचकर अपनी पत्नी पर लाखों रुपए के जेवरात भी ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देते हुए अपनी पत्नी वह एक वर्ष की बच्ची की बरामदगी की मांग की है पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।

