Uncategorized
Trending
पटाखा फैक्ट्री में नहीं थे आग बुझाने के संयंत्र ,दर्जनों मजदूरों की जिंदगी लगा रखी थी दांव पर
पटाखा फैक्ट्री में लापरवाही की इंतहा उस वक्त देखने को मिली जब पुलिस-प्रशासन ने फैक्ट्री का गेट खोला तो अंदर आग बुझाने के लिए रेत की जिन बाल्टी में रेत भरा हुआ होना चाहिए उनमें जंग लगा हुआ था और उल्टी सीधी पड़ी थी।
रोहटा : पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को भयंकर विस्फोट में 1 की जान ले ली और दर्जनभर महिलाओं की जान बाल-बाल बची। इसी पटाखा फैक्ट्री में लापरवाही की इंतहा उस वक्त देखने को मिली जब पुलिस-प्रशासन ने फैक्ट्री का गेट खोला तो अंदर आग बुझाने के लिए रेत की जिन बाल्टी में रेत भरा हुआ होना चाहिए उनमें जंग लगा हुआ था और उल्टी सीधी पड़ी थी। जिसे गोदाम बताकर अंदर पटाखे बनाये जा रहे थे और वहां दर्जनभर मजदूरों की जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा था।वहां आग बुझाने का कोई सिस्टम मौजूद नहीं था।


