देश-विदेश
Trending

न्यूयॉर्क के मेयर ने बंदूक पर सख्त कानून की मांग की

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने बुधवार को बंदूक हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून अपनाए जाने की मांग की।

वाशिंगटन। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने बुधवार को बंदूक हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून अपनाए जाने की मांग की।
एडम्स के दिए बयान के हवाले से सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ”बात लाल बनाम नीले की नहीं, बल्कि सही या गलत की है।”
मेयर ने टेक्सास प्राथमिक विद्यालय में शूटिंग के बाद सीनेट की सुनवाई में एटीएफ का नेतृत्व करने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन की पसंद बने स्टीव डेटलबैक से जितनी जल्दी हो सके शराब, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटकों पर रोक लगाने की अपनी जिम्मेदारी का और गहराई से निर्वहन करने को कहा।
उन्होंने हमले में इस्तेमाल किए जा रहे हथियारों को विनियमित या प्रतिबंधित करने का भी सुझाव दिया, जो अमेरिका में निर्दोष लोगों की जान लेने का कारण बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button