नो महीने से काट रहा है मजदूर चक्कर नही मिली जे सी बी वह ट्रैक्टर ट्रॉली एस पी के आदेश पर हुई थी एफ आई आर
बालैनी। सहारनपुर जिले के गांव गठेड़ा का रहने वाला बिलाल पुत्र याकुप दतनागर रोड पर भूषण जैन के भट्टे पर अपनी जे सी बी वह ट्रैक्टर से मिट्टी का कार्य करता था जब भट्ठे मालिक से पीड़ित ने मजदूरी का पैसा मांगा था तो भट्ठे मालिक ने पीड़ित से साथ मारपीट की थी और अपने दबंग लोगो के साथ मिलकर जे सी बी वह ट्रैक्टर ट्रॉली पीड़ित से छीन ली थी तभी पीड़ित ने 21,3,2022 को ही पीड़ित ने थाना बालैनी को सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने पीड़ित को थाने से टरका दिया था पीड़ित ने अपनी गुहार बागपत एस पी से लगाई थी एस पी के आदेश पर बालैनी पुलिस ने 30.8.2022को भट्टा मालिक भूषण जैन के खिलाफ कायम किया था पीड़ित फिर आज बालैनी थाने पहुंचा और आप बीती सुनाई।

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है की लगातार पुलिस भट्ठे मालिक की तलाश में दबिश दे रही है न्यालय से एन बी डब्लू वारंट भी जारी हो गए है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


