देश
Trending

नोएडा में शिक्षा कुल पीसीएस संस्थान ने यूपीपीसीएस 2022 चयनित अभ्यार्थियों को किया सम्मानित

नोएडा। आज नोएडा के सेक्टर 75 के मून क्लाउड बैंकट में शिक्षा कुल पीसीएस संस्थान के द्वारा यूपीपीसीएस 2022 चयनित अभ्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा कुल के 10 चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया, इसमें गणमान्य अतिथि के तौर पर रिटायर्ड आईएएस अरविंद सिंह (यूपी कैडर), रिटायर्ड आईपीएस पीयूष श्रीवास्तव, रिटायर्ड आईपीएस (भारतीय डाक सेवा) ओमवीर सिंह वीरवाल उपस्थित थे। इसके अलावा मुखर्जी नगर के वरिष्ठ अध्यापक अतुल लोहिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए, अभ्यार्थी में अतिथिगण लोगों ने अपने प्रशासनिक एव प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़ी रणनीति साझा की। अंत में शिक्षा कुल पीसीएस संस्थान के निर्देशक (डायरेक्टर) एव अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम अग्रवाल ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए अतिथि गण को धन्यवाद किया। रिटायर्ड आईपीएस पियूष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन में आने वाले सभी अधिकारियों से संवेदनशील होकर कार्य करने का आग्रह किया। सभी अभ्यार्थियों ने कहा कि मुश्किल से मुश्किल हालात में भी कठिन परिश्रम कर लगातार पढ़ाई करना ही उनकी सफलता का मूल मंत्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button