टॉप न्यूज़

नोएडा में प्रेमी के उत्पीड़न से बीपीओ कर्मी युवती ने की थी आत्महत्या, आरोपित गिरफ्तार

नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के मिग्शन ट्विन सोसाइटी में रहने वाली एक युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मिग्शन ट्विन सोसाइटी में मुजफ्फरनगर की रहने वाली युवती शालू (22) ने सोसाइटी के 16वीं मंजिल से कूदकर शनिवार की रात को आत्महत्या कर लिया था। वह एक बीपीओ में काम करती थी। उसके साथ ही उसके फ्लैट में चार अन्य युवक रहते थे। मृतका के भाई पिंटू राणा ने थाने में शिकायत की है कि जनपद शामली के रहने वाले रक्षित ने उसकी बहन को शादी का झांसा देकर उसके साथ प्रेम किया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर शालू पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। युवती के भाई के अनुसार 21 नवंबर को उसने उन्हें फोन करके बताया कि रक्षित ने शादी से मना कर दिया है। उसके बाद उसने फोन काट दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित रक्षित को रविवार की शाम को गिरफ्तार किया। आज उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button