crime
Trending

नोएडा में नौकरी डॉट कॉम की वेबसाइट पर अपलोड किया भारत का गलत नक्शा, मुकदमा

नोएडा। नौकरी डॉट कॉम की वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा अपलोड किया गया है। इस मामले में थाना सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग के निदेशक और नोडल अधिकारी ताहिर मुस्तफा ने थाना सेक्टर-126 में शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक नौकरी डॉट कॉम के पोर्टल पर भारत का गलत नक्शा अपलोड किया गया था। विभागीय जांच में पता चला है कि नक्शे में लद्दाख का गलत चित्रण किया गया था। उन्होंने बताया कि सेक्टर-132 स्थित नौकरी डॉट कॉम वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा अपलोड किया गया था। इस मामले में भारत सरकार के पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई थी। वहां से इसकी जानकारी भारतीय सर्वेक्षण विभाग को दी गई थी। जांच के बाद भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी ने इस मामले में थाना सेक्टर 126 में मुकदमा दर्ज करवाया है। एसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर वेबसाइट के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 74 और आईपीसी की धारा 502 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कंपनी के अधिकारियों को नोटिस भेजकर बुलाया गया है, और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button