Uncategorized
Trending
नेहरू युवा केंद्र ने किया स्वयंसेवकों को सम्मानित
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केन्द्र बागपत द्वारा सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागपत में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बागपत (विपुल जैन)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केन्द्र बागपत द्वारा सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागपत में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें नेहरू युवा केन्द्र बागपत के सक्रिय स्वयंसेवकों एवं युवा मंडलों के अध्यक्षों को केन्द्र की कार्यक्रम एवं लेखा सहायक आंचल श्योराण व वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। विपुल जैन ने युवाओं द्वारा समाज सुधार के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर अनुज अग्रवाल, अमित, नीतीश भारद्वाज, देवांश, सुषमा, गगन, आकाश, साहिल आदि मौजूद रहे।


