सरधना (मेरठ)। शुक्रवार को नगर के लश्कर गंज स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक मुदस्सीर राणा स्कूल के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन बहुत ‘ही अनमोल होता है। यह वो समय होता है जब एक बच्चा अपने जीवन के सपनों को पूरा करने की तैयारी ‘कर रहा होता है। जीवन के इस समय में बच्चे का सर्वागीण विकास पहली प्राथमिकता होती है। ये मुदस्सिर राणा ने विद्यालय में आयोजित “फन डे” को लेकर हुए कार्यक्रम के दौरान आगे बताया कि। इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारा जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ साथ मनोरंजन से भरपूर गतिविधियों का भी समय-समय पर आयोजन किया जाता है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा के बताया कि विधालय में फन-डे के अवसर पर बच्चों ने फ़ायरलेस कुकिंग में अपने हुनर दिखाए । कक्षा 2 से 8 तक के बच्चों ने अनेक सकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये। कोडिनेटर वर्षा सोम के नेतृत्व में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमे बच्चों ने कविता, नज्म और फलों और सब्जियों के फायदों के बारे में विस्तार से अपनी प्रस्तुति दी। फ़ायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में ए.बी.सी. तीन ग्रुप में फ्रूट्स चाट, बैजिटेबल चाट, भेलपुरी, फ्रूट्स केक आदि बनाये गए। कार्यक्रम में वर्षा सोम, शमशा, अनम, सबिया आदि का विशेष सहयोग रहा।


