Uncategorized
नेत्र चिकित्सा शिविर में हुई 250 मरीजों के नेत्रों की जांच
भारतीय जैन महासंघ उत्तर प्रदेश के सौजन्य से एडीके जैन नेत्र अस्पताल खेकडा द्वारा बड़ौत के निति नर्सिंग होम में स्व कैलाशचंद जैन की 10 वी पुण्य तिथि पर उनके पुत्र रवि जैन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया।

बागपत। भारतीय जैन महासंघ उत्तर प्रदेश के सौजन्य से एडीके जैन नेत्र अस्पताल खेकडा द्वारा बड़ौत के निति नर्सिंग होम में स्व कैलाशचंद जैन की 10 वी पुण्य तिथि पर उनके पुत्र रवि जैन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया।

इसमें 250 मरीजो के नेत्रों की जांच की गई। इसमें 30 मरीजो को निशुल्क मोतियाबिन्द के आप्रेशन के लिए लिए चुना गया और उन्हें ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्हें निशुल्क दवाईया दी गई। शिविर में डाक्टर निर्मल गुप्ता,आदीश जैन ,अतुल जैन,सिद्धार्थ जैन,अखिलेश जैन,मनीष जैन,संदीप जैन,आलोक आर्य,संजीव कुमार,अमित सरोहा,कान्ता देवी आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।
यह शिविर प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार को निशुल्क लगाया जाता है।


