खेल
Trending

नीदरलैंड ने जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, वैन डेर मर्व की वापसी

नई दिल्ली। नीदरलैंड ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के अपने एकदिवसीय दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। स्कॉट एडवर्ड्स के नेतृत्व वाली टीम में स्पिनर रोएलोफ वैन डेर मर्व की वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार नवंबर 2021 में एकदिवसीय मैच में नीदरलैंड का प्रतिनिधित्व किया था।

नीदरलैंड ने यह भी घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के पूर्व मुख्य कोच रसेल डोमिंगो कोचिंग सेटअप का हिस्सा होंगे। उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हीनो कुह्न भी शामिल होंगे। मुख्य कोच रेयान कुक दौरों पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी जगह रयान वैन नीकेर्क लेंगे।

कॉलिन एकरमैन, ब्रैंडन ग्लोवर और बास डी लीडे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, जबकि आर्यन दत्त और वेस्ली बैरेसी जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जा पाएंगे।

नीदरलैंड जिम्बाब्वे दौरे पर हरारे में 21 से 25 मार्च के बीच तीन वनडे खेलेगा। इसके बाद टीम 31 मार्च और 2 अप्रैल को बेनोनी और जोहान्सबर्ग में होने वाले दो मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएगी।

नीदरलैंड्स की टीम इस प्रकार है: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमैन, मूसा अहमद, शारिज अहमद, वेस्ली बरेसी, टॉम कूपर, आर्यन दत्त, ब्रैंडन ग्लोवर, विवियन किंगमा, फ्रेड क्लासेन, रयान क्लेन, बास डी लीडे, रोएलोफ वैन डेर मर्व, पॉल वैन मीकेरेन, तेजा निदामनुरु, मैक्स ओ’डॉव और विक्रमजीत सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button