देश

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दस लाख के खाते में हस्तांतरित किया 10 हजार

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बाद चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों पर अपना काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की दस लाख महिलाओ के खाते में महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपये की राशि सीधे डीबीटी कै माध्यम से हस्तांतरण किया है।

हस्तांतरित राशि में 9.50 लाख ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए वहीं शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर मुख्यमंत्री ने किया है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी। जिसके बाद 75 लाख महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से 10000 की राशि प्रत्येक के खाते में भेजी गई थी। योजना के तहत 7,500 करोड़ की राशि नीतीश सरकार ने महिलाओं को 26 सितंबर को ही भेज दी थी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10-10 हजार की राशि भेजने के लिए लगातार कार्यक्रम मुख्यमंत्री के तरफ से आयोजित किए गए और चुनाव की घोषणा से पहले एक करोड़ 21 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि भेज दी गई थी।

मुख्यमंत्री ने दिसंबर तक राशि भेजने का शेड्यूल पहले ही बना दिया था और उसके तहत चुनाव के बीच भी महिलाओं को रोजगार के लिए 10,000 हजार की राशि जीविका के माध्यम से भेजी गयी. जीविका पदाधिकारी के अनुसार. अब तक एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को 10000 प्रत्येक के खाते में भेजी जा चुकी है।

सरकार अब उन महिलाओं के द्वारा शुरू किए गए रोजगार का मूल्यांकन करा रही है, जिन्हें पहले यह राशि मिल चुकी है। इसके लिए जिला परियोजना विभाग (जीविका) ने जिले स्तर से लेकर पंचायत स्तर पर अब कवायद शुरू कर दी है।

विभाग ने इसके लिए प्रखंडवार टीम की तैनाती की है। जो योजना की लाभ पा चुकी महिलाओं के घर डोर टू डोर जाएंगी और उनके रोजगार के संबंध में पता लगायेंगी। सरकार ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि 6 महीना के अंदर आंकलन किया जाएगा और उसके बाद 2 लाख की राशि और दी जाएगी. एनडीए ने संकल्प पत्र में भी इसे शामिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button