राज्य
Trending

निशिकांत दुबे ने देवघर DC के खिलाफ कराई FIR, राजद्रोह के लगाए आरोप

देवघर एयरपोर्ट के ATC रूम में घुसना और जबरन उड़ान मामले में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर जिला आयुक्त (DC) के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई है। देवघर डीसी पर देशद्रोह के आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली की नॉर्थ एवेन्यू पुलिस ने मामले में जीरो FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झारखंड के देवघर एयरपोर्ट के हवाई यातायात नियंत्रण एटीएस रूम में जबरन घुसने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर देवघर एयरपोर्ट से जबरदस्ती अनुमति लेकर उड़ान भरने के आरोप में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। अब निशिकांत दुबे की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने देवघर डिप्टी कमिश्नर, कलेक्टर और झारखंड पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर जिला आयुक्त के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई है। देवघर डीसी पर देशद्रोह के आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली की नॉर्थ एवेन्यू पुलिस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। सांसद निशिकांत दुबे ने शिकायत में आईपीसी की धारा 124 ए (राजद्रोह), 353 (सार्वजनिक कर्मचारी को उसके कर्तव्यों से रोकने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग या हमला), 201 (सबूतों को गायब करना), 506 (आपराधिक धमकी), 120B (आपराधिक साजिश) और ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि अब आगे की जांच के लिए इस प्राथमिकी को झारखंड के कुंडा थाने में भेजा जाएगा।

यह पूरा मामला एक सितंबर का है। झारखंड के कुंडा थाने में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। बताया जा रहा है कि यह मामला देवघर एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद की शिकायत पर दर्ज किया गया था। आरोप है कि देवघर में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी बिना अनुमति के एटीएस रूम में घुस गए और कथित तौर पर एयरपोर्ट के अधिकारियों को चार्टर्ड प्लेन के टेक-ऑफ की मंजूरी के लिए दबाव बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button