Uncategorized
Trending

निकाय चुनाव में जीत हासिल करने का दिया मंत्र

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को नगरपालिका सभागार में पर बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया गया। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में जुटने की अपील की गई।

बड़ौत। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को नगरपालिका सभागार में पर बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया गया। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में जुटने की अपील की गई।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं नगरपालिका चुनाव प्रभारी बंसत त्यागी ने कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारी में लगने की बात कहीं। साथ ही कहा कि निकाय चुनाव में जीत का परचम लहराना है।
बंसत त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर अब तक सभी चुनावों को भाजपा जीती है। उसी प्रकार नगर निकाय चुनाव में भी जीत का परचम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लहराएंगे।
जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि निकाय चुनाव में जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी मिली है उसे वह मेहनत के साथ उसे पूरा करें।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया।
इस अवसर पर सासंद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, क्षेत्रीय सौशल मीडिया प्रभारी गौरव तोमर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित लपराना, नगर निकाय चुनाव संयोजक डॉ विनय त्यागी, श्री भगवान तोमर,प्रभात गुर्जर, नगर महामंत्री गौरव शर्मा भानू, सभासद योगेश तोमर आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button