uttar pradesh

नाबालिग को अगवा कर अपने साथ ले गया दरिंदा, 7 महीने तक बनाया हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दिल्ली और आंध्र प्रदेश ले जाकर उससे सात महीने तक कथित तौर पर आरोपी दुष्कर्म करता रहा। इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गांव के ही रहने वाले युवक ने किया अगवा 
पुलिस के अनुसार, खेजुरी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय एक लड़की का गांव में ही रहने वाले रितेश राजभर (20) नाम के लड़के ने नौ जनवरी को अपहरण कर लिया था। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर 15 जनवरी को रितेश, उसके पिता खेदन और भाई पिंटू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

7 महीने तक किया रेप 
थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने थानाक्षेत्र के एक स्थान से अपहृत लड़की को मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि लड़की ने पुलिस को बयान दिया कि रितेश उसे अगवा कर दिल्ली और आंध्र प्रदेश ले गया, जहां तकरीबन सात माह तक उससे दुष्कर्म किया गया। अधिकारी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा जोड़ दी गई। पुलिस ने आरोपी रितेश को थानाक्षेत्र के बेलौना हरपुर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button