Uttarakhand

नाबालिग का स्क्रीनिंग प्लांट में मिला शव…सहेलियों के साथ गई थी कूड़ा बीनने, दुष्कर्म की आशंका; हिंदू संगठनों ने कोतवाली का किया घेराव

उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला में स्थित एक स्क्रीनिंग प्लांट में किशोरी का शव मिला है। दरअसल, नाबालिग अपनी सहेलियों के साथ सुसवा नदी किनारे कूड़ा बीनने गई थी। इस दौरान स्क्रीनिंग प्लांट के कर्मचारियों ने लड़कियों को डराया-धमकाया। मौके पर कर्मचारियों ने किशोरी को प्लांट के कमरे में बंद कर दिया था। जबकि उसकी अन्य सहेलियां भाग गई थीं।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कुड़कावाला क्षेत्र में सुसवा नदी किनारे स्थित स्क्रीनिंग प्लांट की है। जहां शनिवार को एक बस्ती की चार से पांच किशोरियां कूड़ा बीनने गई थी। इस दौरान मौके पर तैनात कर्मचारियों ने लड़कियों को पकड़ लिया। कर्मचारियों द्वारा उन्हें डराने पर कई लड़कियां वहां से भाग निकली। जबकि एक नाबालिग उनके हत्थे चढ़ गई। आक्रोशित कर्मचारियों ने किशोरी को कमरे में बंद कर दिया। वहीं, इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे में से किशोरी का शव बरामद किया।

इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों ने कोतवाली का घेराव किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और स्क्रीनिंग प्लांट को सीज किए जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने लड़की के साथ गलत कार्य होने की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button