Madhya Pradesh
Trending

नहर में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में नहर में नहाने गयीं तीन सगी बहनों की डूबने से मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इटौरा गांव के समीप स्थित एक नहर में तीनों बहनें कल नहाने के लिए गयीं थीं। नहाने के दौरान सबसे छोटी बहन का पैर फिसल गया और वह डूबने लगी, उसे बचाने उससे बड़ी बहन ने प्रयास किया और दोनों डूबने लगीं। दोनों बहनों को डूबता देख सबसे बड़ी बहन भी नहर में कूंद गयी और तीनों की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने तीनों के शवों को नहर से बरामद कर लिया है।

तीनों बहने इटौरा गांव की रहने वाली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत तीनों के शवों को परिजनों को सौप दिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button