सहारनपुर
Trending

नशीली गोलियों सहित दो तस्कर गिरफतार

थाना बेहट पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को भारी मात्रा में नशीली गोलीयां अलप्रजोलम सहित गिरफ्तार किया है।

बेहट। थाना बेहट पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को भारी मात्रा में नशीली गोलीयां अलप्रजोलम सहित गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर द्वारा अपराधों की रोकथाम व मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना बेहट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अब्दुल्लापुर मोड बेलका पावर हाऊस के पास से अभियुक्तगण शाकिब उर्फ बिहारी पुत्र कामिल निवासी मौहल्ला इन्द्रा कॉलोनी कस्बा व थाना बेहट जिला सहारनपुर व इन्तजार कुरैशी पुत्र तनवीर निवासी मौहल्ला कस्सावान कस्बा व थाना बेहट जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी से अभियुक्त शाकिब के कब्जे से 525 गोली अलप्रजोलम नशीली गोलीयां नारंगी रंग व अभियुक्त इन्तजार कुरैशी के कब्जे से 300 गोली अलप्रजोलम नशीली गोलीयां नारंगी रंग बरामद हुई। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button