नवविवाहित महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज करने के लिए दी तहरीर
सैफपुर-फिरोजपुर में नव विवाहित महिला अपनी ससुराल मोदीपुरम में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जिसमें पिता ने थाना पर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
बहसूमा। क्षेत्र के गांव सैफपुर-फिरोजपुर में नव विवाहित महिला अपनी ससुराल मोदीपुरम में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जिसमें पिता ने थाना पर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। थाना पर तहरीर देते हुए सैफपुर-फिरोजपुर निवासी पीतम सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री किरण की शादी एक माह पहले सूरज कुमार पुत्र नरेंद्र निवासी पल्हेडा थाना मोदीपुरम के साथ हुई थी। 29 मई को करीब 4 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जिसकी काफी तलाश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने थाना बहसूमा पर आकर लापता हुई नव विवाहित पुत्री के की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मामला मोदीपुरम का है। हिदायत के तौर पर तहरीर ले ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


