Uncategorized
Trending

नरकीय जीवन जीने पर मजबूर है मोहल्ला कुम्हारान के लोग

नगर में मोहल्ला कुम्हारान के लोग पिछले एक माह से नगर पालिका की लापरवाही का शिकार होकर नरकीय जीवन जीनेवपर मजबूर है ।

सरधन (मेरठ)। नगर में मोहल्ला कुम्हारान के लोग पिछले एक माह से नगर पालिका की लापरवाही का शिकार होकर नरकीय जीवन जीनेवपर मजबूर है। मोहल्लावासी समस्या के समाधान की मांग को लेकर पालिका प्रशासन को प्रार्थना पत्र दे चुके है । लेकिन नगर पालिका ने समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नही उठाया है। मोहल्ला कुम्हारान में नगर पालिका परिषद द्वारा एक नाले का निर्माण किया जा रहा है जिसमें गंदे पानी की निकासी का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया । गंदा पानी गलियों और सड़कों पर बह रहा है । गंदा पानी रास्तों के अलावा लोगों के  घरों में भी घुस गया है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद पालिका कोई कार्य नहीं कर पा रही है । जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने अपनी पीड़ा विधायक तक पहुंचाई   हैं । मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जलभराव के बाद मच्छर पैदा हो रहे हैं, इलाके में संक्रामक रोग फैल गए हैं। स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चे छात्र छात्राएं भी जलभराव का शिकार हो रहे है । आम आदमी भी इस गंदे पानी में गिर रहे है एवं दो पहिंया वाहन चालक  भी फिसल कर गिर रहे हैं । परेशान होकर मोहल्ले के लोगों ने अपने पैसों से एक अस्थाई लकड़ी का पुल बनाया जिससे स्कूल कॉलेज के जाने वाले छात्र-छात्राएं एवं मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाने वाले नमाजी को थोड़ी राहत हुई है, मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन  इस नरक भरी जिंदगी से निजात दिलाने एवं बीमारियों से बचने के लिए गुहार लगाई है । इस अवसर पर आबिद सलमानी, जावेद अंसारी, शाहवेज अंसारी, रिहान सलमानी, आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button