Uncategorized
Trending
नगर पालिका परिषद् मवाना के अध्यक्ष मौ0 अय्यूब जी द्वारा नगर के पुलिस चैकी के पास बने पालिका फव्वारे के पास पालिका द्वारा बनाये गये सेल्फी पोईन्ट (आई लव यू मवाना ) का उद्घाटन किया
मवाना (मेरठ) । नगर की एक 03 वर्षिय बच्ची कु0 माहिरा नागर के हाथों से फीता काटकर कराया गया। उक्त सेल्फी पोईन्ट से नगर के नागरिकों व बाहर से आने-जाने वाले नागरिकों हेतु नगर की सुन्दरता को बढाने व मवाना नगर की लोकप्रियता को बढाने हेतु सेल्फी पाईन्ट का निर्माण कराया गया है। नगर में उक्त सेल्फी पोईन्ट बनाये जाने पर नगर के युवाओं में काफी उत्साह का माहौल उत्पन्न रहा। उक्त स्थल पर उपस्थित नागरिकों द्वारा उक्त सेल्फी पोईन्ट बनवाये जाने हेतु पालिका अध्यक्ष मौ0 अय्यूब जी की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
उक्त अवसर पर पालिका अध्यक्ष मौ0 अय्यूब जी के साथ हाफिज इकराम इलाही कुरैशी, सभासद हाफिज इकरामुद्दीन, समाज सेवी श्री नूर महोम्मद, बिल्लू अंसारी, नागर, शाहरूख कस्सर, मोनिश व नगर के गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थि रहे।


