Uncategorized
Trending

नगर पंचायत भोकरहेड़ी में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता हुआ आयोजन

नगर पंचायत भोकरहेड़ी में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता व गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत भोकरहेड़ी में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता व गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक भोकरहेड़ी के कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गई। तत्पश्चात नगर पंचायत भोकरहेड़ी के मोहल्ला बाजार में मुख्य चौराहे पर एवं नगर पंचायत भोकरहेड़ी कार्यालय में स्कूल की छात्राओं तथा नगर पंचायत की महिला कर्मी द्वारा तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें सभी के द्वारा सुंदर-सुंदर रंगोलियां बनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार, लिपिक, संजीव सिंह, मजनू कुमार, सुभाष चंद्र, संदीप राणा ,सतीश कुमार, भूपेंद्र, राहुल, सत्येंद्र ,वर्षा ,सुदेश देवी, सोनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button