Uncategorized
Trending

नगर पंचायत कार्यालय पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई।

नगर पंचायत कार्यालय पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनायी गयी। जिसमें चेयरमैन अब्दुस समद एवं अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पार्पण किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर उपस्थित व्यक्तियों को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ’’ दिलायी गयी

फलावदा (मेरठ)। नगर पंचायत कार्यालय पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनायी गयी। जिसमें चेयरमैन अब्दुस समद एवं अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पार्पण किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर उपस्थित व्यक्तियों को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ’’ दिलायी गयी। इस मौके पर चेयरमैन अब्दुस समद और अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि बल्लभ भाई झावेरभाई पटेल, ये सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। सरदार बल्लभ भाई पटेल स्वत्नत्र भारत के पहले गृहमन्त्री थे एवं भारत के महान स्वतन्त्रता सेनानी थे। भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिए इन्हे भारत के लौह पुरूष के रूप में जाना जाता है। इस मौके पर सैयद रिहानुद्वीन के अलावा नगर पंचायत के सभासद दयाचंद, अकरम, राजवीर सैनी, आरिफ कुरैशी, मौ0 साकिब, जमील उस्मानी,कानूनगो समर सिंह, लेखपाल आदि गणमान्य व्यक्ति व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button