सहारनपुर

नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 कुंतल पनीर और 450 लीटर नकली दूध बरामद; बुलडोजर की मदद से किया गया नष्ट, फैक्ट्री सील

सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने अपनी कार्रवाई में नकली पनीर के काले कारोबार का पर्दाफाश कर दिया है। देवबंद क्षेत्र के मिलिया गांव में एक अवैध पनीर फैक्ट्री चलाई जा रही थी। जिसमें रिफाइंड तेल और केमिकल की मदद से नकली पनीर तैयार कर आसपास के जिलों में सप्लाई करने की तैयारी हो रही थी। हालांकि, खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस साजिश को नाकाम कर दिया है।

7 कुंतल पनीर और 450 लीटर नकली दूध बरामद 
यह छापेमारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई। छापेमारी में लगभग 7 कुंतल तैयार नकली पनीर, 450 लीटर मिलावटी दूध और पनीर उत्पादन में प्रयुक्त संयंत्र जब्त किए गए। बरामद पनीर को बुलडोजर की मदद से गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया और फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। बता दें कि छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लोग टीम को देखकर रिफाइंड तेल से भरे टीन खेत में फेंककर फरार हो गए, लेकिन पांच खाली टीन बरामद कर लिए गए। मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर नकली खाद्य उत्पादों की आपूर्ति को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button