देश
Trending

नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के 15 जिला अधिकारियों को आज राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

भोपाल। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में सराहनीय कार्य करने के लिए मध्य प्रदेश के 15 जिला अधिकारियों (कलेक्टर्स) को आज (मंगलवार) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित करेंगी। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा।

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क विभाग के अनुसार देश के 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर को भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इनमें भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर शामिल हैं।

उमरिया कलेक्टर डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि कुछ व्यस्तता के कारण वह दिल्ली नहीं जा पा रहे। उनके प्रतिनिधि के तौर पर प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख एवं बांधवगढ़ तहसीलदार सतीश सोनी यह सम्मान ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button