Uncategorized

धूमधाम से मनाया जाएगा दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव

बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, इसकी तैयारिया यहां पर पूरी जोर-शोर के साथ चल रही है।

बागपत। बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, इसकी तैयारिया यहां पर पूरी जोर-शोर के साथ चल रही है।

प्रमुख समाज सेवी प्रकाश चौधरी, रमेश वर्मा व अमित चंदोरिया ने बताया कि 18 जून को सुबह 9 बजे खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी, जो नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में उत्सव स्थल पर पहुंचेगी। उसके बाद 19 जून को शाम सवा पांच बजे खाटू श्याम जी का विशाल जागरण होगा। जागरण में भजन प्रवाहक वैष्णवी शर्मा व अंजली शर्मा मध्य प्रदेश, ब्रज भाव साध्वी दीदी पूजा सखी श्रीधाम, मंच संचालक गुलशन खन्ना, रसिक संत बाबा हाऊ बलाऊ बिहारी दास जी महाराज वृंदावन, मनोज शर्मा पागल ग्वालियर भाग लेंगे।जागरण राकेश मित्तल ट्रस्टी सोनीपत धाम के सानिध्य में होगा। उन्होंने इस मौके पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button