धूमधाम से निकाली जाएगी महाराजा अग्रसैन की शोभायात्रा
महाराजा अग्रसैन जी की 5146 वी जयंती के अवसर पर आगामी 30 सितंबर को बडौत स्थित महाराजा अग्रसैन भवन से दोपहर दो बजे महाराजा अग्रसैन की विशाल शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली जाएगी।

बागपत। महाराजा अग्रसैन जी की 5146 वी जयंती के अवसर पर आगामी 30 सितंबर को बडौत स्थित महाराजा अग्रसैन भवन से दोपहर दो बजे महाराजा अग्रसैन की विशाल शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली जाएगी।

अग्रवाल महासंघ बडौत के सह मीडिया प्रभारी उत्सव जिंदल ने बताया कि शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन भवन से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो, नया बाजार, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, महाराजा अग्रसैन चौक, शिव मूर्ति से होकर वैष्णव धर्मशाला निकट पंचवटी मंदिर पर जाकर समाप्त होगी। बताया कि इस दिन बडौत के समस्त छात्र-छात्राएं जिन्होंने वर्ष 2021- 22 में कक्षा 10, कक्षा 12 व ग्रेजुएशन में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हो तथा किसी खेल व प्रतियोगी परीक्षा में चयन हुआ हो ऐसी प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सचिन गुप्ता, नितिन गुप्ता व दीपांशु गुप्ता ने इस मौके पर अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की।


