देश
Trending

धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान: पंडित मिश्रा बोले, जो भी बोले पहले खुद पर प्रयोग करें, तभी बोले

अलवर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ओर से नोएडा में महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान पर अलवर में शिवमहापुराण की कथा करने आए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि यह श्रेष्ठता नहीं है। आपका चेहरा आपकी पहचान नहीं है। आप कुछ भी बोलना चाहते हैं तो उसका अनुसरण करें। उसे अपने ऊपर भी करके देखना चाहिए कि यह कहना श्रेष्ठ है या नहीं। किसी नारी, स्त्री व सौभाग्वती नारी के लिए यह शब्द अच्छा रहेगा या नही।

अलवर में पंडित प्रदीप मिश्रा की विजय नगर ग्राउंड पर शिव महापुराण कथा चल रही है। कथा के पांचवें दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। इस दौरान उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान को सही नहीं बताया। पंडित मिश्रा ने कथा में महिलाओं की भीड़ आने के सवाल पर कहा कि पुरुष कथा में आएगा तो केवल अपने आपको सुधारेगा, लेकिन महिला बहन, बेटी, मां और बहू के रूप में पूरे परिवार को संभालती है, सुधारती है, इसलिए महिलाएं की भीड़ कथा में अधिक रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button