Uncategorized
Trending

धन सिंह कोतवाल के जन्मोत्सव पर घर-घर जलाये गये दीपक

ग्राम जवाहरपुर मेवला में भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला के नेतृत्व में धन सिंह कोतवाल के जन्मोत्सव पर घर-घर दीये जलाये गये।

बागपत(विपुल जैन)। ग्राम जवाहरपुर मेवला में भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला के नेतृत्व में धन सिंह कोतवाल के जन्मोत्सव पर घर-घर दीये जलाये गये।

इस मौके पर सुनील मेवला ने धन सिंह कोतवाल के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति के महानायक रहे धन सिंह कोतवाल ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही कहा कि उनके पाठ्यक्रम को स्कूल-कॉलेजों में अनिवार्य कर देना चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी उनके जीवन आदर्शों से शिक्षा लेकर उनके पद चिन्हों पर चल सके। इस मौके पर प्रवेश मेवला, मास्टर राकेश आर्य, संदीप मुंडेल, राहुल मुंडेल, दीपू गुर्जर, प्रशांत गुर्जर, निशांत गुर्जर, निक्की मुंडेल, काशी गुर्जर, विक्की गुर्जर, लोकेश गुर्जर, सुंदर महाशय, मास्टर राग, रोहित कुमार, मोहित गुर्जर, निखिल मुंडेल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button