Uncategorized

धनौरा सिल्वरनगर के विपिन राणा ने जीते दो कांस्य पदक

भोपाल में चल रही नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मिली सफलता

बिनौली। भोपाल में चल रही 22 वी कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में रेलवे में कार्यरत धनौरा सिल्वरनगर गांव के निशानेबाज विपिन राणा ने दो कांस्य पदक जीतकर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर स्थित एमपी स्टेट शूटिंग एकेडमी में एक जून से 19 जून तक 22 वी ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा है। जिसमे रेलवे के निशानेबाज विपिन राणा ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पुरुष वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। जबकि फ्री पिस्टल पुरुष स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। विपिन राणा इस समय द्रोणाचार्य शूंटिंग एकैडमी पर निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं तथा उत्तर रेलवे में कार्यालय अधीक्षक के पद पर मेरठ कैंट स्टेशन पर कार्यरत है। पदक जीतने पर एकैडमी
अध्यक्ष रोमी शिव, डा. रवि राणा, अरुण कुमार सिंह, अंकुर सिंह पहल, मोहम्मद फैसल, अदनान अब्बास, सुशील वत्स, प्रांजुल शर्मा, रामबल राणा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button