Entertainment
Trending

द ग्लांस फैशन वीक का आयोजन 30 अप्रैल को

पर्पल पेओनी प्रोडक्शन एंड मीडिया लिमिटेड द्वारा आगामी 30 अप्रैल को द्वारका स्थित विवांता में फैशन वीक का आयोजन किया जाएगा।

गुडग़ांव। सौंदर्य के क्षेत्र में प्रतिभाओं को समुचित मंच उपलब्ध कराने में विभिन्न संस्थाएं जुटी हुई हैं। इसी क्रम में पर्पल पेओनी प्रोडक्शन एंड मीडिया लिमिटेड द्वारा आगामी 30 अप्रैल को द्वारका स्थित विवांता में फैशन वीक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा द ग्लांस फैशन वीक 2022 के ग्रांड फिनाले में रैंप वॉक करेंगी। पर्पल पेओनी के संस्थापक वेद कश्यप का कहना है कि यह द ग्लांस फैशन वीक का पहला संस्करण है और इसमें 10 से अधिक डिजायनर अपने संग्रह प्रस्तुत करेंगे। फैशन इंडस्ट्री के प्रसिद्ध मॉडल्स रैंप पर इन डिजायनरों की कलेक्शन को प्रदर्शित करेंगे। इस शो का निर्देशन साकिर शेख करेंगे। आयोजन की तैयारियां जोरोशोरों से चल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button