Uncategorized

दो सगे भाइयों की मारपीट दो सगे भाइयों की मारपीट पहुंची थाने पहले पुत्र ने तहरीर दी

नगर के एक मोहल्ले में अपने ही दो सगे भाइयों पर पत्नी सहित पीड़ित पर गाली गलौज एवं मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)। नगर के एक मोहल्ले में अपने ही दो सगे भाइयों पर पत्नी सहित पीड़ित पर गाली गलौज एवं मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है पुलिस ने तहरी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी शौकीन अली पुत्र फारूक अली ने शरीर में बताया कि बुधवार को पीड़ित के दो भाई ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकलने की धमकी दी थी इसके बाद मोहल्ले वासियों ने बीच बचाव कर कर फैसला करा दिया था। आरोप है कि गुरुवार को प्रार्थी जैसे बाहर से घर में आया तो मुख्तरों की दोनों भाइयों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा एक भाई ने हाथ में लोहे का पंच लगाकर उस पर हमला बोल दिया जिससे पीड़ित की बाई आंख में गंभीर चोट आई है इस दौरान पीड़ित की पत्नी उसको बचाने आई तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। बताया कि पीड़ित मकान की तीसरी मंजिल पर रहता है जिसमें प्रार्थी ने दो लाख रुपए लगा रखे हैं आरोपी दोनों भाई उसे घर से निकल जाने की धमकी देते रहते हैं तथा आए दिन छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं लगातार मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कराए जाने की मांग उठाई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंचकर आप बीती बताइ वही मवाना बस स्टैंड चौकी प्रभारी विकास शर्मा ने दोनों पक्षों को चौकी में बुलाकर काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाया था।

दूसरा पक्ष मां और बहन थाने पहुंची मां ने रो रो कर सुनाई आप बीती कहा मेरे साथ करता है मारपीट मैं विधवा हूं और बार-बार घर से निकलने की धमकी देता है हम क्या करें हम बेबस लाचार हैं हमें मदद हमारी मदद की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button