
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग तीन किलोग्राम गांजा जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल रात मुखबिर से मिली सूचना पर जिले के कंपू थाना क्षेत्र में गांजा तस्कर विनोद जाटव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक किलो 780 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
इसी तरह जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने भदौरिया ग्राउंड के निवासी नन्नू अहिरवार को गिरफ्तार कर एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपी फुटकर में नशेड़ियों को गांजा बेचते थे।
इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।




