crime

देहरादून में एसटीएफ ने 190 टिन लीसा तस्करी करते हुए तस्कर को किया गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ ने लीसा तस्करी करने वाले एक आरोपित को 190 टिन लीसा के साथ पकड़ा है जबकि उसका एक साथी भाग निकला।

बीती रात्रि सीओ एसटीएफ सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र से एक लीसा तस्कर को गिरफ्तार किया जबकि एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। आरोपित के कब्जे से एक कैंटर वाहन में लदा 190 टिन लीसा बरामद किया गया है। वन विभाग में दोनों तस्करों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने सोमवार को लीसा तस्कर जगमोहन तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। वाहन चालक शोभन सिंह निवासी पहाड़पानी धानाचुली, जनपद अल्मोड़ा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीमें दबिश दे रही हैं। दोनों तस्कर अवैध लीसा को वाहन में खड़िये के कट्टों के नीचे छिपाकर ला रहे थे।

तस्कर जगमोहन तिवारी वाहन स्वामी है। उसने पूछताछ में बताया कि यह लीसा वह और उसका ड्राइवर शोभन जनपद अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र से लाए थे।

इस कार्यवाही में आरक्षी विरेंद्र चैहान की विशेष भूमिका रही। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई बृजभूषण गुरुरानी, आरक्षी वीरेंद्र चैहान, मनमोहन सिंह,अमरजीत सिंह के साथ वन विभाग की टीम शामिल थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button