हेल्थ
Trending

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,383 नए मामलों की पुष्टि

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी संक्रमण के 5,383 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,45,58,425 हो गया और इसी अवधि में स्वस्थ होने वालों की संख्या 6,424 रही है, जिससे अब स्वस्थजनों का आंकडा बढ़कर 4,39,84,695 हो गया है।

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी संक्रमण के 5,383 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,45,58,425 हो गया और इसी अवधि में स्वस्थ होने वालों की संख्या 6,424 रही है, जिससे अब स्वस्थजनों का आंकडा बढ़कर 4,39,84,695 हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 217.26 टीके दिये जा चुके हैं। इस अवधि में महामारी से 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,449 हो गया है। सक्रिय मामलों की दर 0.10 प्रतिशत है, दैनिक संक्रमण दर 1.68 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के सक्रिय मामले 1061 बढ़ने से इनकी संख्या 45281 रह गई। देश में स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,20,187 कोविड परीक्षण किए गये हैं। जिसके बाद कुल परीक्षणों की संख्या 89.30 करोड़ हो चुकी हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में नौ राज्यों और दो केन्द्रशासित प्रदेश में कोराना सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है और अन्य राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में इसके मामलों में कमी देखी गयी है।

इसी दौरान, केरल में कोरोना के 353 सक्रिय मामले घटे हैं जिससे अब मामलों की संख्या घटकर 15203 रह गयी है और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 67,07,539 हो गयी है। राज्य में एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 71,044 हो गयी है।

इस बीच तमिलनाडु में कोरोना के 74 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 5233 हो गयी और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 35,35,564 हो गयी है। इस दौरान एक मरीज की जान जाने से मृतकों का संख्या 38042 हो गयी है।

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 146 सक्रिय मामलों में वृद्धि होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 2665 हो गई तथा इस महामारी से उबरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20,88,036 हो गया है। इस अवधि में मतृकों का आंकड़ा 21493 तक पहुंच गया है।

ओडिशा में कोरोना के 249 मामले घटने से, अब कुल मामलों का संख्या घटकर 1252 रह गए हैं और इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 13,22,095 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 9186 पर बरकरार है।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 16 कोरोना सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 1076 हो गयी है और अब तक 4,40,268 लोग इस महामारी से मुक्त हुए हैं। राज्य में इस दौरान मृतकों की संख्या 7749 पर स्थिर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button